RiYAN iNTERiORS (Bedroom Wardrobes)

छोटे कमरों के अति आकर्षक वार्डरोब 

घरों के रख-रखाव में सबसे बड़ी चुनौती सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करके उसे आकर्षक रूप देना है।  जरुरत है तो केवल ऐसे स्थानों को पहचानने और उसके लिए संभव प्रयोग करने की। 

जगह की कमी अमूमन किचन और बैडरूम में ज्यादा महसूस होती है क्योकि पर्याप्त जगह की कमी के कारण इनमें सबकुछ बिखरा दिखाई देता है।  शहरों मैं स्थिति और भी ख़राब है।  यहाँ अपार्टमेंट इतने छोटे हैं कि एक अलमारी के लिए भी जगह नहीं बच पाती।  लेकिन अपने घर मैं थोड़े से बदलाव कर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

स्लाइडिंग दरवाजा बढ़ाये क्षमता 

छोटे  बैडरूम में सामान्य दरवाजों की जगह अलमारियों में स्लाइडिंग दरवाजों  अलमारियां आराम से लगाई जा  सकती है।  स्लाइडिंग दरवाजे छोटे कमरों के लिए उचित विकल्प है।  चाहे वो बैडरूम, किचन या बाथरूम की अलमारियों के लिए हो।  इन दरवाजों मैं स्टील या लोहे के हैंडल के बदले अगर दरवाजे में छेद वाले हैंडल हों, जो सतह पर दिखाई नहीं देते तो अलमारियों का आकर्षण बढ़ जायेगा। 

दरवाजे पर हो दर्पण 

बड़े दर्पण को अलग से जगह स्थान देने की जगह ये अलमारी पर लगाए जा सकते हैं।  जिससे जगह की बचत भी होगी और कमरा बढ़ा भी दिखाई देगा।  अलग से अलमारी न होने से  आस पास चलने के लिए जगह मिल जाएगी।  अगर कमरे मैं प्राकृतिक प्रकाश का आभाव है तो अलमारी के दरवाजे पर दर्पण कत्रिम रोशनी का स्त्रोत बन सकता है।


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें