गद्दे - तकिये, फूलों की बेल, टेबल-कुर्सी.........
गर्मियों की शाम को छत पर बैठेने के लिए ये इंतजाम
बोगनवेलिआ की छांव में बैठक :- साथ बैठकर चाय पीने के लिए घरवालों ने छत पर कुछ ऐसे इंतजाम किये हैं। छत के एक कोने में केन की कुर्सियां और टेबल रख दिए है। ऊपर जो जाली है उससे उतरती हुई बोगनवेलिआ की घनी बेल की छांव के निचे ही बैठने का इंतजाम कर लिया है। जाली का शेड भी है जो छत पर तेज धूप का असर नहीं होने दे रहा है। लोहे के बने शेड से छत पर खुलने वाले दरवाजे नीले रंग के मैच हो रहे हैं।
सफ़ेद टेबल के साथ कुर्सियां :- गर्मी में घर के अंदर डिनर करने का मन नहीं है तो छत पैट इंतजाम कर लिया है। छत के ठीक बीच में एक टेबल के साथ कुर्सियां रख दी हैं। टेबल का टॉप कांच का है, जो ठंडा होता है। सभी कुर्सियों पर सफ़ेद कवर चढ़ाया हुआ है। जिससे ठंडक का एहसास बढ जाता है। कुर्सियों पर कुशन भी रख दिए हैं जो और भी आखों को ठंडक दे रहे हैं।
छत पर रख दिए गद्दे और छोटे -बड़े साइज के नर्म कुशन :- छत के कोने में जमीन पर लकड़ी के कुछ मजबूत प्लैकस बिछाकर बड़े बड़े दो गद्दे और छोटे - बड़े 6 -7 कुशन रख कर इस जगह को आरामदायक बनाने कोशिश की गई है। गर्मियों की रात को यहाँ रिलेक्स कर सकते हैं। गद्दे पर सफ़ेद रंग की चादर बिछाकर इसपर जयादा आराम के लिए हर साइज के कुशन दिए हैं। इसको और अधिक सुन्दर बनाने की लिए कुछ लाइट्स भी लगा दी गई हैं।
RiYAN iNTERiORS
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें