Balcony Decoration


balcony garden, balcony decoration
Balcony Decoration

 जिंदगी के सकून भरे पल 

हक़ है मुझे हक़ है (घर की बालकनी को भी सूंदर देखने का हक़ है। इसे आप सजाकर तो देखिये फिर ये आपके दिल के करीब आ जाएगी।  दिन भर काम करने के बाद जब आप घर पर आये और शाम को अपने लाइफ पार्टनर के साथ बालकनी मैं बैठकर सकून की चाय और स्नैक्स खाने में मजा ही कुछ और है। 

वहीं सुबह की ठंडी हवा में अख़बार पढ़ते हुए चाय की चुस्की भी दिन बना देती है।  बालकनी घर का वो हिस्सा है जहाँ सबसे काम समय आप बिताते है, पर जितना समय बिताते है वो सकून भरा होता है।  ऐसे में घर के बाकी हिस्सों की तरह इसे आकर्षक बनाना भी तो जरुरी है।  छोटे से छोटी बालकनी को कुछ उपाए कर बदल सकते हैं।  

वर्टिकल गार्डन 

बालकनी में ही छोटा सा गार्डन बना सकते है।  चंद गमलों के साथ दीवार पर  हरियाली उगा सकते हैं।  वर्टिकल गार्डन के लिए अलग से स्टैंड लगा सकते हैं।  ये दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और जगह भी नहीं घेरते हैं। 


फोल्डिंग चेयर 
balcony garden, balcony furniture
Balcony Furniture

इन दिनों फ्लैट्स की बालकनी काफी छोटी हो गई है। ऐसी बालकनी में फोल्डिंग चेयर-टेबल अच्छी तरह से समा जाएगी। जगह भी नहीं घेरेगी।  हरियाली के लिए छोटे-छोटे गमले रख सकते हैं। रेलिंग पर इन गमलों को लटका सकते हैं। 

सकून  भरी बैठक 

बालकनी सामान से ज्यादा नहीं भरना चाहते या ज्यादा जगह नहीं है तो छोटे आकर की कुर्सी और टेबल रख सकते हैं।  ज्यादा से ज्यादा दो गमलें काफी होंगें।  ये उनके लिए आरामदायक है जो जमीन पर बैठना पसंद करते हैं। 


                                                              
balcony garden, balcony table
Balcony Table Chair

पोर्टेबल टेबल 

अगर बालकनी में टेबल रखने की जगह नहीं है या रखना नहीं चाहते तो पोर्टेबल रेलिंग टेबल लगा सकते हैं।  इसे रेलिंग पर सिर्फ फंसना होता है।  जब इस्तमाल करना हो तो लगा सकते हैं और हटा सकते हैं।  बारिश में इसके ख़राब होने का डर भी नहीं होता है।  यह लगाने में भी आसान होती है और दिखने में भी खूबसूरत लगाती हैं। 



balcony garden, balcony decoration idea
Balcony Decoration

आर्टपीस बदलेगा रूप 

बालकनी के एक हिस्से में दीवार है तो इसे नायाब तरीकों से सजा सकते हैं।  अगर दीवार लंबाई में है तो वर्टिकल पेंटिंग लगा सकते हैं।  एंटीक डेकॉर पीस या लैंप्स भी लगा सकते हैं। पर इन्हें लगाने बाद उनकी देखभाल भी उतनी ही बढ़ जाती है। बारिश और धुप पेंटिंग तथा सजावट के सामान को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए बालकनी में ब्लाइंड भी लगा सकते हैं।  बालकनी में बैठते वक्त इन्हें हटा सकते हैं।  






RiYAN iNTERiORS



https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/03/interior-trend.html

https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/07/keep-living-room-empty.html

https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/05/riyan-interiors-wallpaper-special.html

https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/05/riyan-interiors-home-storage-special.html

https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/04/riyan-interiors-bedroom-wardrobes.html

https://riyaninteriors.blogspot.com/2018/04/riyan-interiors.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें