RiYAN iNTERiORS (Home storage Special)

आज कल छोटे-छोटे घरों में स्टोरेज की समस्या आम है।  इनसे निजात पाने के लिए कुछ टिप्स है जिनसे आप अपने घर में स्टोरेज की समस्या से छुटकारा पा सकते हो और अपने घर को आकर्षित भी बना सकते हो। 


सीढ़ियों के निचे जगह का उपयोग 
सीढ़ियों के निचे सामान रखना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।  सही डिज़ाइन के साथ एक जगह को छोटी सी कोठरी में स्थापित करना संभव है।  इस जगह अलग-अलग बाहर सरकने वाली दराजे लगाई जा सकती है।  जिसमे जूते चप्पल स्टैंड के इलावा कभी कभार उपयोग में आने वाली चीजें रखी जा सकती हैं। 


खुली अलमारी में समाए सबकुछ 
सरकने वाले दरवाजे या अलमारियों के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर खुली अलमारियां अच्छा विकल्प साबित हो  सकता है।  जिसमें कपड़े, बैग अन्य सामान आसानी से रखा जा सकता है।खुली होने के कारण धूल मिट्टी आना लाजमी है।  धूल से बचाने के लिए पारदर्शी कांच या सरकने वाले दरवाज़े लगाये जा सकते हैं। 


कोने का सदुपयोग 
अगर दीवार में अलमारी के लिए पर्याप्त जगह न हो तो कमरे के कोनों में विशिष्ट रूप के निर्मित अलमारियां काम की साबित हो सकती हैं।  इन अलमारियों में बाहर की ओर खुलने वाले दरवाज़े होने चाहियें ताकि कोने में आसानी से पहुंचा जा सके। 


खिड़की पर रखे प्लांट्स 
कमरे का माहौल बदलने के लिए पौधों का भी खूब इस्तमाल किया जा रहा है।  कमरे के सबसे  छोटी खिड़की पर फ्लावर पॉट्स या वाज़ न रखते हुए ट्रांसपेरेंट कांच के कंटेनर्स रखे जा सकते हैं।  इनमे हरे पोधों की बेल लगाई जा सकती है।  इसके लिए अलग से  कंटेनर्स लेने की कोई जरूरत नहीं है, रोज काम मैं आने वाली बॉटल्स में ही बेलें लगाई जा सकती हैं।  इस तरह कमरा फ्रेश दिखाई देगा।  

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें