Keep Living Room Empty ( लिविंगरूम रखें खाली )

Living Room, Drawing room, LED area, Sofa area
Living Room

लिविंगरूम रखें खाली 

लिविंगरूम यानी घर का ऐसा कमरा जहाँ आप सकून से बैठ सकें। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं , जो लिविंगरूम को उबाऊ सा दिखती और बनाती हैं।  जानिए कौन सी चीज़ें है वे......  



ढेर सारे कुशन.......

लिविंगरूम आराम करने की जगह है, यह सोचकर कुशन से न भर दें।  जितने कुशन की जरूरत हो उतने ही रखें। 

एक्सरसाइज की मशीनें......

लिविंगरूम ऐसी जगह है, जहाँ घर के सदस्य आराम करना पसंद करतें हैं। एक्सरसाइज की मशीनें रखकर इसे 'मिनी जिम' जैसा रूप न दें, क्योंकि मशीनों को देखकर कोई भी आराम नहीं कर सकता। 


ज्यादा बड़ा फर्नीचर......... 

 लिविंगरूम में ज्यादा जगह लेने वाला फर्नीचर भी न रखें।  इससे यह भरा-भरा लगने लगता है और जब बात आराम करने की या शांति से बैठने की आती है, तो जगह खुली-खुली और आरामदायक हो तो ही बेहतर है।  लिविंगरूम का अर्थ ही है, जहाँ सुकून पाए। 


बीन बैग्स........ 

 बीन बैग्स देखने में ही पस्त से देखते हैं , जिनकी मौजूदगी से यह कमरा सुस्त-पस्त नजर आने लगता है।  माना कमरा आराम के लिए है, लेकिन हमेशा सुस्ती महसूस करना अच्छी बात नहीं है। 


बच्चों के खिलौने.......

 लिविंगरूम  में बच्चों  के खिलौंनो ऱखना , मतलब उसकी शांति भंग करना है , क्योंकि जहाँ खेल होगा, वहां व्यवस्था होने की उम्मीद तो नहीं ही की जा सकती। 


शो-ऑफ न करें....... 

लिविंगरूम को मूर्तियों और गुलदस्तों से सजाकर ड्राइंगरूम न बनायें।  इसे थोड़ा ख़ाली ऱखना भी ज़रूरी है।  




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 टिप्पणियाँ: