बच्चों के स्कूल का पहला दिन : पेरेंट्स के लिए टिप्स
बच्चों को स्कूल जाने के पहले दिन काफी तनाव भी हो जाता है, ऐसे में प्यार से ट्रीट करें। छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए स्कूल भेजने से पहले कुछ बातों और टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए, जो निम्न प्रकार हैं।
1 . स्कूल भेजने से पहले बच्चे को स्कूल के बारे में बताएं। उसे बातचीत करने के सही तरीके बतायें। उन्हें अच्छी - अच्छी कहानियां पढ़कर सुनायें। इससे बच्चे काफी खुश होंगें और स्कूल जाने के लिए एक्साईटेड भी रहेंगें।
2 . बच्चे को स्कूल भेजने से पहले माता-पिता को भी कूल रहना जरुरी है, उसके सामान आदि लाने के बाद उस पर गुस्सा न करें। बच्चे को खुश रखें और ऐसे दर्शाएं की उसकी लाइफ में कुछ अच्छा और प्यारा सा होने वाला है।
3 . स्कूल जाने से पहले बच्चे के सोने के टाइम को सही कर दें, उसे रात में जल्दी सुलाएं और सुबह जल्दी उठायें। इससे यह आदत उसके रूटीन में आ जायेगा और वह आसानी से स्कूल जा सकेगा। बच्चे को सुबह प्रॉपर नाश्ता दें और उसके नखरों को सही तरीके हैंडल करें।
4 . स्कूल भेजने से पहले बच्चे को सारा सामान खरीदकर दे दें, ज्यादा फैंसी टिफन या पेंसिल बॉक्स खरीदने से बेहतर होगा की ऐसा खरीदें जो बच्चा आसानी से खोल सकें और उसका इस्तमाल कर सकें।
5 . स्कूल भेजने से पहले वहाँ के स्टाफ का नंबर अपने पास नोट कर लें ताकि जरुरत पड़ने पर आप उन्हें कॉल कर सकें। इमरजेंसी में बच्चे को कैसे हैंडल करना है इस बारे स्कूल स्टाफ को बता दें।
https://goo.gl/3QTMiT
https://goo.gl/3QTMiT

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें